फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ : सेना के जवानों ने मार गिराए पांच आतंकी!

Sun, 28 Jan 2018 11:09 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सेना के जवानों ने मार गिराए आतंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कैंट के राजेश एन्क्लेव में बुधवार को पांच आतंकी घुस गए। सूचना मिलते ही सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। ढाई घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना ने पांचों आतंकियों को ढेर कर दिया। आरएएफ और पुलिस भी इस दौरान मोर्चा संभाले रही। लाइव मुठभेड़ देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों को जब पता चला कि ये सेना का मॉकड्रिल है तो उन्होंने राहत की सांस ली। यहां के बाद सेना ने माल रोड सप्लाई डिपो के पास मैदान में मॉकड्रिल किया। बृहस्पतिवार को सेना की तरफ से स्कूलों में मॉकड्रिल के जरिये बच्चों को आतंकी हमलों के दौरान बचने के गुर सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन


26 जनवरी के मद्देनजर पूरे देश के कैंट इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। इसको लेकर सेना जगह-जगह मॉकड्रिल कर रही है। इसी के चलते बुधवार सुबह आठ बजे  सेना ने कैंट के राजेश एन्क्लेव में मॉकड्रिल किया। आतंकियों की घुसने की सूचना फ्लैश करते ही सेना के जवानों की दो टुकड़िया मौके पर दौड़ पड़ी। एन्क्लेव में पहुंचते ही जवानों ने सबसे पहले बाहर सड़क को पूरी तरह से कवर कर लिया। इसके बाद उस जगह को घेर लिया गया जहां पर आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। कुछ ही देर में आरएएफ के जवान और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सेना ने आगे का मोर्चा खुद संभालते हुए आरएएफ और पुलिस के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, ताकि आतंकी भाग नहीं पाएं। दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद आखिरकार सेना ने चार आतंकियों को मार दिया। इस दौरान सेना के कई जवानों को भी चोट लगी।

पढ़ें : गणतंत्र दिवस से पहले मेरठ में घुसे संदिग्ध, सेना के जवान पर बरसाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वान ने दबोचा छिपा आतंकी

भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
सेना के साथ डॉग स्क्वॉयड की टीम भी पहुंच गई। एक आतंकी कोने में छिपा बैठा था। उसे सेना के जवान ढूंढ नहीं पा रहे थे। कुछ ही देर में सेना के स्वान ने छिपे हुए आतंकी को दबोच लिया। उसने उठने की कोशिश की तो जवानों ने उसे भी ढेर कर दिया। सेना के अफसरों ने जैसे ही आतंकियों के हमले का मैसेज फ्लैश किया तो दो टीमें दौड़ पड़ीं। इसी बीच कैंट में ट्रेन आने की वजह से फाटक बंद होने पर वहां रुकना पड़ गया। लेकिन दूसरी टीम समय से पहुंच गई। इसके बाद साढ़े दस बजे से 12 बजे तक सेना ने माल रोड सप्लाई डिपो के पास खाली मैदान में भी मॉकड्रिल किया।

आज बच्चों को किया जाएगा ट्रेंड 
आतंकी हमले जैसी स्थिति से निपटने के लिए स्कूलों में क्या करना चाहिए, इसको लेकर सेना बच्चों को ट्रेंड करती आई है। मेरठ में सेना लगातार इसको लेकर स्कूलों में मॉकड्रिल करती रही है। बृहस्पतिवार को भी कई स्कूलों में मॉकड्रिल किया जाएगा। इसमें बच्चों को सिखाया जाता है कि अगर कोई परेशानी होती है तो घबराने की बजाय खुद को कैसे सेफ करें। ऐसी स्थिति में किन बातों का ध्यान रखें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें