फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में लूट का मामला: आर्मी के जवान को भेजा जेल, सेना के अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

Thu, 05 Aug 2021 07:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लूट के मामले में आर्मी के जवान को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आर्मी अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिलाओं से लूट के मामले में आरोपी सैन्यकर्मी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने आर्मी अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है। सेना के अधिकारियों ने भी रिपोर्ट मांगी है। दोनों रेसलर हैं और नेशनल अवार्ड भी ला चुके हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने 24 जुलाई को सदर बाजार स्थित वेस्ट एंड रोड पर युवती से चेन लूट की वारदात हुई थी। एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो मामला खुला। आरोपी सैन्यकर्मी आकाश सरधना और दूसरा आरोपी सनी छुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी सनी वारदात के बाद जम्मू कश्मीर स्थित यूनिट में ड्यूटी पर पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि दोनों की यूनिट के अधिकारियों को जानकारी दी गई है। सनी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चिट्ठी भी भेजी है। दोनों का कोर्ट मार्शल भी होगा।

छुट्टी पर आते ही अंजाम देते थे वारदात
पुलिस का दावा है कि 11 जुलाई को सूरजकुंड पर महिला से चेन लूट की वारदात भी आरोपियों ने कबूल कर ली है। दोनों आरोपियों ने शहर में कितनी लूट की है, इसकी पुलिस अभी छानबीन कर रही है। छुट्टी पर आने के बाद दोनों सैन्यकर्मी बुलेट पर सवार होकर लूट की वारदात करते थे।
विज्ञापन


लूट की वारदातों को खंगालेगी पुलिस
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी ने दो लूट की वारदात करना स्वीकारा है। पुलिस दोनों के मोबाइल की सीडीआर भी निकालेगी। शहर में अन्य जहां पर लूट की वारदात हुई है, वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है। सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने यहां पर हुई लूट की जानकारी में अपडेट लें और एसपी देहात व एसपी सिटी को बताएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें