फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की गोली लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की गोली लगने से मौत
विज्ञापन

मेरठ। सेना के जवान की मंगलवार देर रात इंसास राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जवान का खून से लथपथ शव देख सेना के अफसरों ने मामले की जानकारी कंकरखेड़ा पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है। मौके से तीन खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले में सेना के अधिकारी पूरी तरह चुप्पी साधे रहे।
उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल के गांव पुरानसी ब्लॉक पबऊ निवासी मनजीत (22) मेरठ में आर्मी ब्रिगेडियर इंफेंट्री में तैनात था। मंगलवार को वह अपने साथी अमित के साथ ड्यूटी कर रहा था। रात में तीन बजे मनजीत का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था। उसकी इंसास राइफल भी मौके पर थी। आनन-फानन में मामले की जानकारी सेना के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने इंसास को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

इंसास में 17 कारतूस थे। मौके से तीन खाली खोखे पुलिस को पड़े मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, सेना के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी से मृतक के परिवार को फोन पर दे दी है। परिजन मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं। कार्यवाहक एसओ रामअवतार ने बताया कि जवान को ठोड़ी के पास 3 गोली लगी हैं। इंसास से तीन ही फायर हुए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि हो सकता है की जवान डयूटी के समय खड़ा रहा होगा। इंसास की नोक ठोड़ी के नीचे हो अचानक गोली चल गई हो। पुलिस आत्महत्या मानकर चल रही है।
विज्ञापन

सीओ दौराला आशीष शर्मा ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। गोली इंसास से ही चली है। इंसास से एक बार में तीन गोली चल सकती है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें