फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी के चाचा और चचेरे भाई को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। बहादरपुर निवासी अर्जुन अवार्डी अन्नू रानी के चचेरे भाई अंकुश व चाचा हरेंद्र पर गांव के कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने फोन कर उन्हें बुला और फिर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित पक्ष ने आठ से अधिक आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई मांग की। हालत गंभीर होने पर घायलों को सीएचसी से मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले अंकुश की किसी बात को लेकर गांव के ही दो युवकों से कहासुनी हो गई थी। हालांकि उस समय ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था। परिजनों ने बताया कि रविवार रात आरोपियों ने रंजिश के चलते फोन कर अंकुश को गांव के बाहर खेल मैदान में बुलाया। आरोपियों ने बाहरी युवकों को भी बुला लिया था। अंकुश व उनके पिता हरेंद्र खेल के मैदान के पास पहुंचे तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडों से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया।
सोमवार को अन्नू रानी के पिता अमरपाल सिंह व भाई उपेंद्र परिजनों और ग्रामीणों के साथ सरधना थाने पहुंचे और पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष तहसील दिवस में सीओ संजय कुमार जायसवाल से मिले और मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मामले में जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया कि सरधना पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें