फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड: प्रीतिपाल बोलीं- मुझे बहुत खुशी, मैं बयां नहीं कर सकती, मेरा सपना पूरा हो रहा

Thu, 02 Jan 2025 07:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रीतिपाल समेत अन्य विजेताओं को 17 जनवरी को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रीति ने अन्नू रानी को भी अवार्ड मिलने पर बधाई दी है। 
विज्ञापन
प्रीति पाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगानगर क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैरा एथलीट व पेरिस ओलंपिक-2024 की दो पदक विजेता प्रीतिपाल को अर्जुन अवार्ड देने की घोषणा बृहस्पतिवार दोपहर की गई। इसकी जानकारी पर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। उनके आवास व मोबाइल फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के साथ प्रीति पाल। - फोटो : अमर उजाला
प्रीतिपाल ने बातचीत में बताया कि अर्जुन अवार्ड की लिस्ट में नाम होने की जानकारी उन्हें पहले मिल गई थी। जब दोपहर घोषणा की गई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा मैं अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकती हूं। मेरा सपना पूरा हो गया है। उससे ज्यादा खुशी इस बात की है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होना गर्व की बात है। अब 17 जनवरी को कोच, परिवार के एक सदस्य के साथ दिल्ली में अर्जुन अवार्ड सेरेमनी में शामिल होंगे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी को भी अर्जुन अवार्ड दिए जाने पर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें