फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ब्लाॅक सभागार में आयोजित क्षेत्र बैठक में पंचायत सदस्यों को ग्राम विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख गीता पायला ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल दिया। ग्राम विकास, राजस्व, विद्युत, महिला एवं विकास, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग एवं समाज कल्याण विभाग आदि की योजनाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख ने ग्रामीण विकास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर देते हुए गांवों में स्वच्छता अभियान को गति देने पर बल दिया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, डाॅ. योगेश प्रधान, बीडीओ सतीश कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामेश्वर दयाल, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास अनिल कुमार, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण नवनीत सिरोही, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा अंकित कुमार, सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. अरुण कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। संचालन ग्राम विकास अधिकारी पंकज यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें