फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 100 मीटर दौड़ में साक्षी ने बाजी मारी

Fri, 13 Feb 2026 06:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा में क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्राएं (संस्थान)
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का समापन
विज्ञापन

गोला फेंक में आरजू को मिल प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ नीलम सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा महोत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया। गोला फेंक प्रतियोगिता में आरजू राणा ने प्रथम स्थान, सोफिया ने द्वितीय स्थान व लकी सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल में साक्षी ने प्रथम स्थान, आरजू राणा ने द्वितीय व डोली चपराना ने तृतीय रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का और प्राचार्य डॉ नीलम सिंह व अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण करके किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विजेता छात्राओं को अतिथियों और प्राचार्या द्वारा पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि ने बताया कि प्रत्येक बच्चों को किसी एक खेल के प्रति प्रेरित किया जाए। क्रीड़ा सचिव डॉ रचना बालियान द्वारा सभी का धन्यवाद व आभार जताया। मंच संचालन डॉ सुरभि सिंघल ने किया। इस वर्ष वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरजू ने अधिकतम अंक प्राप्त कर चैंपियन की ट्रॉफी प्राप्त की। इस अवसर पर डॉ सीमा गौतम, डॉ सुमन सिंह, डॉ पूर्णिमा भारद्वाज, डॉ संदीप गुप्ता, डॉ अंजली शर्मा व डॉ गुरमीत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें