फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: तीज क्वीन बनने के लिए महिलाओं ने दिखाया उत्साह

Fri, 09 Aug 2019 01:50 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत तीज क्वीन प्रतियोगिता के ऑडिशन प्रारंभ हो चुके हैं। गढ़ रोड बृहस्पतिवार को सम्राट पैलेस में ऑडिशन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रतिभागियों में तीज की रानी बनने के लिए गजब का उत्साह और जोश नजर आया।
विज्ञापन

चौके-चूल्हे से निकलकर घरेलू महिलाएं, गृहणियां व नौकरीपेशा महिलाएं ऑडिशन में भाग लेने पहुंची। सास-बहू की जोड़ी ने एक साथ ऑडिशन में भाग लिया। सहेलियां भी एक दूसरे का साथ देते हुए संग में ऑडिशन देने पहुंची। शिक्षिकाएं भी स्क ूल खत्म कर सीधे ऑडिशन में प्रस्तुति देने आईं। तीन घंटे तक चले ऑडिशन में 25 से 55 साल की महिलाओं ने भाग लिया। ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका शिवांगी संगीत महाविद्यालय की संचालिका डॉ. ऋचा शर्मा, सौंदर्य विशेषज्ञ रुपसी बिंदल एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रिंसिपल व एलीट क्लब मिसेज इंडिया फर्स्ट रनरअप 2018 की विजेता डॉ. शालिनी की रही। तीनों निर्णायकों ने प्रतिभागियों को हर स्तर पर परखा फिर शॉर्ट लिस्ट किया। प्रतियोगिता में तीन राउंड कैटवॉक, परफार्मेंस व क्विज हुआ। अंत में फिनाले के लिए प्रतिभागियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। परफार्मेंस राउंड में गीत गाने से लेकर लोकगीतों, देशभक्ति गीतों व धार्मिक गीतों पर नृत्य किया। क्विज राउंड में अपने अनुभव भी साझा किए। पंजीयन कराने वाली प्रतिभागियों की सुविधा को देखते हुए दो दिन ऑडिशन किए हैं। 10 अगस्त को फिनाले के प्रतिभागियों के लिए डांसिंग कार्यशाला व ग्रूमिंग सेशन होगा। ऑडिशन में शॉर्ट लिस्ट प्रतिभागी ही 11 अगस्त को दोपहर 2 बजे होने वाले फिनाले में भाग लेकर तीज क्वीन का खिताब जीतेंगी। ऑडिशन से लेकर फिनाले तक के सभी आयोजन गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस होंगे। शहर के किसी भी वर्ग की महिलाएं व युवतियां भाग ले सकती हैं। ऑन स्पॉट आकर भी पंजीयन कराकर भाग ले सकती हैं।
 
बनावट नहीं वास्तविकता को अपनाएं
ऑडिशन के तीनों निर्णायकों ने अंत में प्रतिभागियों को सफलता के टिप्स दिए। शिवांगी संगीत महाविद्यालय की संचालिका डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा जब भी मंच पर आएं बनावट को छोड़कर वास्तविकता अपनाएं। नृत्य, गायन, वादन, अभिनय या अपना परिचय जो भी प्रस्तुत करें उसमें पूरी तरह डूबें। तभी प्रस्तुति वास्तविक लगेगी। सौंदर्य विशेषज्ञ रुपसी बिंदल ने मेकअप टिप्स देते हुए कहा हमेशा आयोजन, समय और वस्त्रों के अनुसार मेकअप करें। रैम्प वॉक कर रहे हैं तो कैजुअली नहीं बल्कि पूरी तरह ड्रेसअप होकर आएं। माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रिंसिपल व एलीट क्लब मिसेज इंडिया फर्स्ट रनरअप 2018 की विजेता डॉ. शालिनी ने रैम्प वॉक का डेमो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रतियोगिता के नियम
प्रतियोगिता में 25 से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकेंगी।
पहले पंजीयन कराना अनिवार्य होगा, पंजीयन निशुल्क है।
प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति, धार्मिक, लोकगीत एवं लोक संगीत है।
प्रतियोगिता में तीन राउंड पहला कैटवॉक, दूसरा प्रस्तुति (नृत्य, गायन, मिमिक्री कोई भी प्रस्तुति) व तीसरा साक्षात्कार राउंड होगा।
प्रस्तुति के लिए दो से तीन मिनट का टाइम हर प्रतिभागी को मिलेगा। अपनी सीडी, पेनड्राइव में गाना लेकर आना होगा।
तीज क्वीन प्रतियोगिता संबंधी जानकारी के लिए 9897551109, 8218337007 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें