फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर स्कूल डांस कांटेस्ट की 10 तक भेजें एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम अभिनव अभियान के तहत होने वाली इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता के लिए सभी स्कूल 10 अगस्त तक अपनी एंट्री भेज दें। 13 अगस्त को चौधरी चरण सिंह विवि के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 9.30 बजे से प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें सीनियर व जूनियर दो वर्गों में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रतियोगिता में केवल स्कूल के माध्यम से भेजी गई एंट्री ही मान्य होंगी। पंजीयन में स्कूल का नाम, प्रतिभागियों की संख्या व प्रस्तुति की जानकारी अवश्य दें। इंटर स्कूल ग्रुप डांस के लिए टीमों के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। सभी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नृत्य की थीम देशभक्ति होनी चाहिए। प्रतियोगिता में हर समूह को प्रस्तुति के लिए 8 मिनट का समय दिया जाएगा। एक समूह में कम से कम 10 व अधिकतम 15 प्रतिभागी होने चाहिए। एक स्कूल से केवल एक एंट्री मान्य होगी। जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा तथा सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग लेंगे। विजेताओं को बतौर पुरस्कार नकद राशि दी जाएगी। सीनियर ग्रुप में 21 हजार, 11 हजार व 5100 रुपये तथा जूनियर वर्ग में 11 हजार, 5100 व 2100 रुपये का पुरस्कार होगा। पंजीकरण कराने के लिए 9897551109 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें