फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराधा रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में हुआ आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को एनसीसी इकाई द्वारा साइबर पखवाड़ा के तहत सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कैडेट अनुराधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैडेट साक्षी द्वितीय और कैडेट तनुष्का तृतीय स्थान पर रही।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के बारे में जानकारी दी और उन्हें इंटरनेट का प्रयोग विवेकपूर्ण तरीके से करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने भी कैडेट्स को इंटरनेट के उपयोग से जुड़ी सावधानियों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम में सार्जेंट आंचल रानी, तनुषा, महक, साक्षी, सलोनी सहित कई अन्य कैडेट्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कॉलेज में एनएसएस इकाई प्रथम ने लल्लापुर नई बस्ती में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह और पार्षद दीपक कुमार वर्मा ने किया। शिविर में स्वयंसेविकाओं ने बस्ती में रैली निकालकर गरीब बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया।
विज्ञापन

शिविर के बौद्धिक सत्र में इंडियन स्किल टेक इंस्टीट्यूट, लल्लापुर के प्रिंसिपल वाईआर वर्मा मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने जीवन कौशल शिक्षा के महत्व पर बताया। शिविर में अनिका, मानसी, इल्मा सहित कई स्वयंसेविकाओं का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें