मवाना रोड शांतिनिकेतन विद्यापीठ में फेयरवेल हुई। इस दौरान चुने के मिस्टर और मिस फेयरवेल व अन्य।
गंगानगर। मवाना रोड सलारपुर स्थित शांति निकेतन विद्यापीठ में इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी हुई। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. विशाल जैन, सीईओ विनिता जैन, एकेडमिक डायरेक्टर नाजिश जमाली ने किया। कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कई खेल भी खेले। रैंपवॉक में छात्राओं ने फैशन का जलवा बिखेरा। मुस्कान को मिस फेयरवेल और अभिनव को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। सुनैना, आयुष को मिस्टर एंड मिस एसएनवीवी, जैहना और जतिन को मिस एंड मिस्टर थीम चुना गया। प्रधानाचार्य रवि अस्थाना ने सभी छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
मवाना रोड शांतिनिकेतन विद्यापीठ में फेयरवेल हुई। इस दौरान चुने के मिस्टर और मिस फेयरवेल व अन्य।
मवाना रोड शांतिनिकेतन विद्यापीठ में फेयरवेल हुई। इस दौरान चुने के मिस्टर और मिस फेयरवेल व अन्य।