फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन रोड शो में झोंकी ताकत  

Tue, 21 Nov 2017 11:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 भाजपा से वार्ड 30 से प्रत्याशी लोकेश चौहान के रोड शो का सोमवार को जगह-जगह स्वागत हुआ। हाईवे स्थित सुभाष इंटर कॉलेज से शुरू हुआ काफिला शिवनगर, भरत विहार, डौरली, बीटाइप, सीटाइप कॉलोनी, दुर्गा कालोनी, एनसी कालोनी से होते हुए सुभाष इंटर कॉलेज में खत्म हुई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष समीर चौहान, रविंद्र शर्मा, विजय सिंह अमित तोमर, बॉबी प्रमुख, विनय भारती, अमरीश चौहान, हरेंद्र चौहान, मोहित चौहान, संजय गुप्ता, कल्लू पंडित, महकी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वार्ड 27 से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश कांत जैन के रोड शो का पल्लवपुरम फेज वन, डीएच कॉलोनी, पल्हैड़ा फेज दो, रॉयल पार्क कालोनी, बीएच, डी कॉलोनी में कई जगह स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व पार्षद रमेश चौहान, महेंद्र सिंह, पिंटू राणा, एडवोकेट श्रवण कुमार, दिनेश शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुबोध त्यागी, पदमेंद्र सिंह, प्रशांत चौधरी, शिवकुमार पराशर आदि मौजूद रहे।

वार्ड 57 से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ढाका के रोड शो का पल्लवपुरम फेज दो की अक्षरधाम कालोनी, ग्रेटर पल्लवपुरम कालोनी, उदय सिटी और उदय पार्क कॉलोनी में स्वागत हुआ। विक्रांत ढाका ने कहा कि भाजपा ही सभी वर्गों की पार्टी है। इस दौरान रविंद्र शर्मा, मनिंदर विहान, जोन धनकड़, अमरीश, पोपल गुर्जर, निरंजन पुंडीर आदि मौजूद रहे। वार्ड 57 से बसपा प्रत्याशी विजय शर्मा के रोड शो का पल्लवपुरम फेज दो की डबल स्टोरी, एस पॉकेट, एन पाकेट, ग्रेटर पल्लवपुरम, उदय सिटी कॉलोनी में जगह-जगह स्वागत हुआ। इस दौरान बबलू प्रधान दुल्हैडा, अजय उपाध्याय, मनोज गुर्जर, दिग्विजय चौहान, शिवकुमार शर्मा, आशीष, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। वार्ड 57 से रालोद प्रत्याशी मनोज चौधरी का रोड शो के दौरान डबल स्टोरी में स्वागत हुआ। मनोज चौधरी ने कहा कि वह क्षेत्र में विकास कराएंगे। इस दौरान गौरव मलिक, केडी शर्मा, संजय सिंह, डीके चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें