फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में असामाजिक तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धर्मस्थल में मूर्तियां तो़ड़ीं, धर्मग्रंथ जलाए

Sat, 17 Oct 2020 07:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- घोसियोवाला में असामाजिक तत्वों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश
- ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान किया
विज्ञापन
bijnor police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में शेरकोट क्षेत्र के गांव घोसियोवाला में शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्वों ने गांव में धर्मस्थल में मूर्तियों को खंडित कर दिया और धर्मग्रंथों में आग लगा दी। शनिवार सुबह धर्मस्थल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और एक समुदाय के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक असामाजिक तत्वों ने इससे पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। उस समय मामले को गांव में ही निपटा लिया गया था। लेकिन एक बार फिर से गांव की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। गांव के महावीर सिंह, रमेश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग पांच बजे जब ग्रामीण नवरात्रों के दौरान पूजा करने के लिए धर्मस्थल पर गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
 

विज्ञापन

सूचना पर सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया, एसओ शेरकोट अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कर खंडित मूर्ति व जले अधजले धर्म ग्रंथों को वहां हटवाया। एसओ का कहना कि गांव की शांति को भंग नहीं होने दिया जाएगा।

आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई होगी। पुलिस ने इस मामले में थाने के गांव हाफिजाबाद निवासी एक समुदाय के व्यक्ति सलमान को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पुलिस का कहना है पकड़ा गया व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है।

उधर, घटना का पता लगते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह कार्यकर्ताओं के साथ गांव में गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों का पता लगा कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें