फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जयंती पर विद्यालय में वार्षिक मेला आयोजित

विज्ञापन
रोहटा। गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर स्कूल में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। संस्थान
विज्ञापन
रोहटा। गुरु गोविंद सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रोहटा में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विज्ञापन

मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, डांस स्टेज, बच्चों द्वारा लगाए गए खाने-पीने के स्टॉल और खिलौनों की दुकानों ने विशेष आकर्षण पैदा किया। बच्चों के लिए ऊंट की सवारी की विशेष व्यवस्था की गई। इसका बच्चों ने खूब आनंद लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स का पंडाल भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी रोहटा अनुराग सिंह रहे। विद्यालय प्रबंधक संदीप चौधरी ने बच्चों के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संदीप चौधरी ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को गुरु गोविंद सिंह जयंती और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उप प्रबंधक रजत देशवाल ने शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें