फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओटीएस के लिए गांवों में कराई जाएगी मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की ओर से इस वर्ष भी 15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की जा रही है। इसे लेकर सोमवार को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने सभी 14 जिलों के अधिकारियों को योजना में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक बकायादारों को योजना के बारे में बताया जाए। उन्हें इसका लाभ भी मिलना चाहिए। गांव-गांव जाकर इसकी मुनादी के साथ योजना के सभी चरण और छूट पाने की जानकारी दी जाए। बताया कि योजना का प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर तक, दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी, तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक चलेगा। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को पंजीकरण के समय 30 सितंबर 2024 तक के विद्युत बिलों के मूल बकाया का 30 प्रतिशत राशि जमा करना अनिवार्य होगा। प्रथम चरण में अपने विलंबित बिलों का एकमुश्त भुगतान करने पर, उनके सरचार्ज में सर्वाधिक में छूट मिलेगी। उपभोक्ता वेबसाइट www.uppcl.org पर लॉगिन कर योजना के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। प्रथम चरण में 100 प्रतिशत छूट, द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं, किश्तों में भुगतान पर प्रथम चरण में छूट कमशः 75 प्रतिशत, 65 प्रतिशत और 55 प्रतिशत होगी। वाणिज्यिक, औद्योगिक और निजी संस्थानों के लिए यह छूट कमशः 60 प्रतिशत, 50 प्रतिशत और 40 प्रतिशत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें