फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छीपी टैंक में स्किन के डाक्टर के क्लीनिक और दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छीपी टैंक पर शहर के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. एसके गुप्ता के क्लीनिक और दो दुकानों से चोरों ने नकदी, दवा व कीमती सामान चोरी कर लिया। क्लीनिक के केबिन के ताले नहीं खुले तो चोरों ने शीशे के दरवाजे तोड़ दिए। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी कैद हुआ है।
विज्ञापन

वेस्टर्न कचहरी रोड शिव चौक के पास डॉ. एसके गुप्ता का क्लीनिक है। क्लीनिक पर उनके बेटे डाॅ. शिशिर गुप्ता और पुत्रवधु डाॅ. रुचिका गुप्ता भी प्रेक्टिस करतीं हैं। रविवार को भी उनका क्लीनिक खुलता है। वह क्लीनिक बंद करके शाम को सात बजे अपने घर चले गए थे। रविवार देर रात चोर ने उनके क्लीनिक में कुंबल लगा दिया। चोर ने काउंटर की दराज में रखी नगदी व अलमारियों में रखी दवा चोरी कर ली। नगदी लाखों में बताई गई है। सोमवार दोपहर को जब डॉक्टर एस.के गुप्ता अपने क्लीनिक पर पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।
इसके अलावा क्लीनिक के बराबर साथ-साथ बराबर में बने गोयल बाथ पैलेस और एक कंप्यूटर की दुकान में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने नकदी, इनवर्टर-बैटरी चोरी की। आरोपियों ने घटना के दौरान कुछ कागज भी जलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी ने सीसीटीवी भी तोड़ने की कोशिश की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें