फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैडमिंटन में अंकित, साइकिल रेस में रितेश ने मारी बाजी

Sat, 29 Nov 2025 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या एकेडमी में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। समौली रोड स्थित विद्या एकेडमी में शनिवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह वर्मा रहे। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। वर्तमान सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनवा रहें हैं। कहा कि खेलों में भी कॅरियर बनाने का सुनहरा अवसर है। इसके बाद बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें अंकित ने प्रथम, शिवा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में प्रिंस में प्रथम, जयदीप ने द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में शौर्य ने प्रथम, वंश ने द्वितीय, साइकिल रेस में रितेश ने प्रथम, मनीष ने द्वितीय, फ्रॉग रेस में रितिक ने प्रथम, रतनवीर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रधानाचार्या रेखा चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रमोद कुमार ने बच्चाें को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। जीत हार तो होती रहती है और खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस दौरान नीलम शर्मा, मयंक, जसवंत, अर्चना, विजेता, स्नेहा, सुभाष, कविता, छवि, कुलदीप, अंकुश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें