जीडीएम स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाडी। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षितगढ।
परीक्षितगढ़। नगर के लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल में जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में जीडीएम पब्लिक स्कूल खटकी प्रथम, केपी इंटर नेशनल स्कूल द्वितीय व लिटिल स्टेप्स प्ले स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन अतुल मित्तल, डायरेक्टर मुकुल कुमार ने विजयेता बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कुलदीप त्यागी रहे। इस मौके पर मंयक वशिष्ठ, चेयरमैन दीपक भाटी , शंशाक भाटी , चेयरमैन प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद