फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात के बाद काटे जाते हैं यहां पशु, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें

Thu, 06 Jul 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कटान के लिये पशुओं को ले जाते युवक
विज्ञापन
प्रतिबंध के बाद भी यहां पशुओं का अवैध कटान चल रहा है। बता दें कि यहां आधी रात के बाद पशु काटे जाते हैं। लोगों का आरोप है कि पुलिस से साठगांठ कर यह काम हो रहा है।
विज्ञापन


लिसाड़ीगेट के ऊंचा सद्दीकनगर में आधी रात के बाद ट्रक और डीसीएम में लदकर पशु आते हैं। गाड़ी मैदान में खड़ी होती है और छोटी-छोटी गलियों में किशोर पशुओं को पहुंचाते हैं। रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक यह सिलसिला चलता है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है। अमर उजाला ने पशुओं को गलियों में कटान के लिए ले जाते अपने कैमरे में कैद किया। इसकी जानकारी लिसाड़ीगेट पुलिस को दी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का दावा है कि वहां पर कोई कटान नहीं होता। वीडियो दिखाई तो पुलिस सन्न रह गई। मामला सीओ कोतवाली के पास पहुंच गया। सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

गोकशी के खिलाफ गरजे शिवसैनिक

पशु कटान का विरोध करते शिवसेना के लोग
महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती गोकशी व अवैध पशु कटान के खिलाफ शिवसैनिकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी गोकशी पर अंकुश नहीं लग पाया है। इसके विरोध में शिवसेना के कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी तरह के कटान रोकने और मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की। अवधेश शर्मा ने बताया कि अवैध कटान पर रोक होने के बाद भी मुस्लिम बाहुल इलाकों में पुलिस की मिलीभगत से अवैध कटान जारी है। जिले के आधा दर्जन से भी अधिक गांवों और लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पशुओं के अवैध कटान की शिकायत जिला प्रशासन से कई बार की जा चुकी है। ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। जिले सिंह, राजेन्द्र गोयल, अवनीश आर्य, मनमोहन शर्मा, जसवीर सिंह, नितिन पावटी, सारिका रस्तोगी, देव अग्रवाल, आकाश सक्सेना, मुकेश शर्मा, राकेश कुमार, चेतन शर्मा रहे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें