फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित-मुस्लिम संघर्ष: घायल बंटी ने बताया, पंचायत में रची हमले की साजिश

Thu, 06 Jul 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ
विज्ञापन
दलित-मुस्लिमों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली में बुधवार शाम को मुस्लिम-दलितों में खूनी संघर्ष हुआ। अब इस मामले में दलित पक्ष के लोगों ने मुस्लिम समुदाय के नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गांव में तनाव बना हुआ है और पुलिसफोर्स तैनात है। आरोप है एक पक्ष ने पंचायत की और फिर हमला बोला। पथराव हुआ, गोलियां भी चलाई गईं। संघर्ष एक महिला समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चार दिन पहले क्रिकेट खेलने पर दो पक्षों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरी से लौटे दो युवक पीटे

खूनी संघर्ष के बाद इकट्ठा हुए लोग
वहीं दलित पक्ष से घायल बंटी ने बताया कि हमला करने से पहले हमलावरों की गुपचुप तरीके से पंचायत हुई थी। जिसमें हमले की प्लानिंग बनाई गई। इस हमले में ग्राम प्रधानपति नूर आलम भी शामिल होना बताया। पुलिस ने मामले की जांच कराने की बात कही। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दलित पक्षों ने सरधना थाने में प्रधानपति समेत दर्जनों लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 
 
ग्राम प्रधानपति नूर आलम ने बताया कि शाम को आकिब अंसारी और अनस फेरी करके लौट रहे थे। तभी दलित पक्ष के दर्जनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की और घरों पर पथराव कर दिया। उनके पक्ष से चार लोग मान, समीर सद्दीक और ताहिर घायल हुए है। पंचायत कर हमला करने का आरोप गलत है। दलितों ने क्रिकेट मैच के दौरान भी हमला किया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें