फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारियों ने दी लूट की सूचना, फर्जी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु व्यापारियों ने दी लूट की सूचना, फर्जी निकली
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। मेरठ मार्ग पर स्थित गांव खजूरी में मंशा देवी मंदिर के समीप तीन बाइक पर सवार सात लोगों द्वारा छोटा हाथी (वाहन) में सवार दो पशु व्यापारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से जानकारी ली। पुलिस जांच में लूट की घटना फर्जी निकली। पशु व्यापारी ने थाने में सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव खानपुर बांगर निवासी पशु व्यापारी अब्दुल वाहिद व शाहआलम बृहस्पतिवार मेरठ में पशुओं को बेचकर शाम करीब पांच बजे छोटा हाथी में सवार होकर गांव लौट रहे थे। जब वह मेरठ मार्ग गांव खजूरी में मंशा देवी मंदिर के समीप पहुंचे तो तीन बाइक पर सवार सात लोगों ने ओवरटेक कर उनके वाहन को रुकवा लिया। पशु व्यापारियों की बाइक सवार लोगों से कहासुनी हो गई। जिस पर बाइक सवार लोगों ने पशु व्यापारियों के साथ मारपीट कर दी और फरार हो गए। व्यापारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर लूट की सूचना दी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंची। जांच में लूट की वारदात फर्जी निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पशु व्यापारी अब्दुल वाहिद ने थाने में सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें