फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से चोरी किया केंटर फलावदा में बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद से चोरी किया केंटर फलावदा में बरामद
विज्ञापन

फलावदा। गाजियाबाद से चोरी हुए कैंटरको जीपीएस की मदद से फलावदा पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हापुड़ रोड गाजियाबाद निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी कैंटर गाड़ी बृहस्पतिवार सुबह के समय ऑफिस के बाहर खड़ी थी। अज्ञात चोरों ने उसे चोरी कर लिया। सुबह आठ बजे जब वह ऑफिस पहुंचा तो गाड़ी गायब मिली। देवेंद्र ने तत्काल गाजियाबाद के थाना घंटाघर कोतवाली तथा 112 को सूचना दी। चोरी हुई गाड़ी की सूचना फ्लैश होते ही थाना पुलिस हरकत में आई। देवेंद्र ने बताया कि उसके कैंटर में जीपीएस लगा हुआ है। लोकेशन के आधार पता चला कि गाड़ी दौराला पहुंची और पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल डलवाया गया। उसके बाद फलावदा की ओर चली। जैसे ही फलावदा पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने थाने के सामने से गुजर रही गाड़ी को रुकवा लिया। पकड़ा गया चालक कस्बे का बताया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि गाड़ी के आगे दो बाइक सवार भी चल रहे थे, जो मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें