यहां से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गईं, जिन्हें जल्दी बॉडी बनाने के लिए गैर कानूनी ढंग से युवाओं को बिना चिकित्सकीय परामर्श के दिया जा रहा था। इनमें पशुओं की दवाइयां भी शामिल हैं, जिनके इंजेक्शन युवाओं को बिना किसी सावधानी के लगाए जा रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि इनमें से कुछ दवाइयां तो ऐसी हैं, जो बिना वैध लाइसेंस के कंबोडिया, रूस व थाइलैंड से आयात की जा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें चार जिम संचालक दीपक धीमान निवासी अंकित विहार, शाहिद निवासी खालापार, अर्जुन कोरी निवासी रामपुरी और आमिर निवासी लद्दावाला शामिल हैं।
वहीं, पांचवां आरोपी फुरकान निवासी महमूदनगर है, जो अर्श फूड सप्लीमेंट का मालिक है। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/