फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा में गोतस्करों की पुलिस से मुठभेड़, कार से बरामद किया छह क्विंटल गोमांस

Tue, 20 Oct 2020 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
police encounter - फोटो : amar ujala meerut
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा पुलिस की मंगलवार दोपहर कार सवार दो गोतस्करों से से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें एक गोतस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा गोतस्कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने आरोपी की कार से छह क्विंटल गोमांस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर कंकरखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर की ओर से एक वैगनार कार में दो गोतस्कर गोमांस लेकर मेरठ की ओर जा रहे है। इस पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। हाइवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वैगनार कार को देखकर रुकने का इशारा किया, परंतु पुलिस को देखकर कार चालक ने कार को दौड़ा लिया। जिस पर पुलिस ने कार का पीछा किया।

विज्ञापन

कार डाबका के जंगल की ओर घुस गई। रास्ता बंद होने के कारण कार से उतरकर दो गोतस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की ओर पैदल भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान एक गोतस्कर के पैर में गोली लग गई व दूसरा गोतस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से छह क्विंटल गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने गोमांस को जांच कराने के बाद एक गड्ढे में दबवा दिया। पकड़े गए गोतस्कर ने अपना नाम रिजवान पुत्र बाबू निवासी नगला मनवाड थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस ने गोतस्कर के पास से एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद किए है।

पकड़े गए गोतस्कर ने अपने साथी का नाम अब्दुल रहमान निवासी नगला मानवाड थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर बताया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें