फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके वालों की पिटाई से क्षुब्ध महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूदी, मां और एक बेटे की मौत 

Sun, 09 Aug 2020 11:24 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर के अंबेहटा में गृह क्लेश और मायके वालों की पिटाई से क्षुब्ध महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूद पड़ी। राह गुजर रही महिला के शोर मचाने पर युवकों ने आनन फानन में तीनों को बाहर निकाला लेकिन मां और बेटे की तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली की अंबेहटा पुलिस चौकी के गांव कैंडल निवासी प्रवेश की 36 वर्षीय पत्नी सुनीता रविवार की शाम छह बजे अपने दो बच्चों आठ वर्षीय कार्तिक और 14 वर्षीय गुड्डन के साथ घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब में कूद गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने उन्हें पानी में डूबते देखा तो शोर मचा कर ग्रामीणों को इक्टठा किया। इसके बाद आनन फानन में युवकों ने पानी में गोता लगा कर तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें बेसुध अवस्था में अंबेहटा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास लाया गया। जहां चिकित्सक ने कार्तिक और सुनीता को मृत घोषित कर दिया। 

मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन दोनों के शवों को घर ले आए। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी, चौकी प्रभारी नरेश सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतका के तीन बच्चें थे जो सभी दिव्यांग हैं। आरोप है कि शनिवार को किसी बात को लेकर ससुरालियों ने सुनीता की पिटाई कर दी थी। इसके बाद वह अपने मायके गंगोह कोतवाली के गांव सास्त्रा जाने की जिद पकड रखी थी। लेकिन पड़ोसियों ने उसे समझा बुझा कर यहीं रहने को राजी कर लिया था। 

रविवार की सुबह महिला के पिता और भाई उसकी जानकारी लेने गांव कैंडल आए थे। आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। गांव में इसे लेकर हुई पंचायत में हालांकि ससुरालियों ने माफी मांग ली थी जिसके बाद पिता और भाई वापिस अपने गांव लौट गए थे। उन्होंने बताया कि माना जा रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर महिला अपने दो बच्चों के साथ तालाब में कूद पड़ी।
 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें