फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक इनकार का हत्याकर लिया बदला: 2016 में हिस्ट्रीशीटर गिलमान का टूटा था रिश्ता, तब से क्रोध साधकर बैठा था आरोपी

Tue, 18 Jun 2024 08:44 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ/फलावदा

सार

वर्ष 2016 में हत्यारोपी गिलमान का रिश्ता अनस की बहन से तय हुआ था। गिलमान कुछ काम नहीं करता था। इस दौरान उसने कस्बे में फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अनस की बहन ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
कमलेश बहादुर, एसपी देहात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के फलावदा कस्बे में हिस्ट्रीशीटर गिलमान उर्फ मोनू ने घर से बुलाकर अनस (20) की बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी। अनस की बहन से रिश्ता टूटने पर गिलमान उसके परिवार से रंजिश रखता था। शनिवार सुबह अनस और गिलमान की बाइक टकराने के बाद रंजिश ओर बढ़ गई। रविवार रात गिलमान ने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने फलावदा थाने में गिलमान, साकिर, अशरफ और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साकिर को पुलिस ने पकड़ लिया है।

विज्ञापन

अनस फरीदाबाद में पिता फैजान के साथ कपड़े का व्यापार करता था। वह बकरीद मनाने के लिए शनिवार को घर आया था। रविवार रात 10 बजे उसके पास फोन आया। इसके बाद वह बस स्टैंड जाने की बात कहकर घर से निकल गया। अनस के पिता फैजान के मुताबिक कस्बे का गिलमान उर्फ मोनू, शाकिर और दो युवक अनस को बात करते हुए बस स्टैंड से कुछ दूर ले गए। वहां उसके सीने में गोली मार दी। आवाज सुनकर पास में गश्त कर रही पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस अनस को मेरठ जिला अस्पताल लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अनस की बहन से 2016 में तय हुआ था रिश्ता
वर्ष 2016 में हत्यारोपी गिलमान का रिश्ता अनस की बहन से तय हुआ था। गिलमान कुछ काम नहीं करता था। इस दौरान उसने कस्बे में फायरिंग कर दी थी। इसके बाद अनस की बहन ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से गिलमान परिवार से रंजिश रखता था। अनस की बहन की शादी दूसरी जगह होने के बाद गिलमान ने उसके पति को भी मारने की धमकी दी थी। कस्बे के लोगों ने दोनों परिवारों में फैसला करा दिया था। गिलमान के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं। इन्हीं के चलते उसकी हिस्ट्रीशीट खुली थी।

बाइक टकराने के बाद बढ़ा विवाद
ईद के चलते अनस शनिवार को घर आया था। अनस कपड़े के कारोबार के चलते फरीदाबाद में रह रहा था। रविवार को अनस और गिलमान की बाइक सुबह टकरा गई थी। इस परिजनों के मुताबिक गिलमान ने अनस को जान से मारने की धमकी भी दी थी। रात को एक युवक से फोन मिलवाकर बहाने से अनस को बस स्टैंड पर बुलवाकर वारदात को अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी में भागते हुए कैद हुआ आरोपी
वारदात की जानकारी पर सीओ मवाना सौरभ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो आरोपी भागते हुए नजर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आरोपी के घर दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया।

हत्यारोपी के घर की तोड़फोड़
अनस की हत्या की खबर मोहल्ले में पहुंची तो परिजन और लोग आरोपी गिलमान के घर पहुंच गए। तोड़फोड़ कर दी। घर में मौजूद महिला और बच्चे मुश्किल से जान बचाकर भाग निकले। मोहल्ले के लोगों ने लोगों को समझाकर शांत किया।

मोहल्ले में नहीं मनाई ईद
अनस की हत्या से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा रहा। मोहल्ले के लोगों ने भी ईद नहीं मनाई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव कस्बे में पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जूड कब्रिस्तान में शव सपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने गिलमान समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। -कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें