फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: थाने से कुछ दूरी पर चल रही थी अवैध असलाह की फैक्टरी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में बदमाशों द्वारा बरामद अवैध तमंचे व अन्य सामान।   ............
विज्ञापन
मेरठ/हस्तिनापुर। कस्बे हस्तिनापुर की प्रभात नगर कॉलोनी स्थित घर में थाने से 100 मीटर दूर अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बने और अधबने तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में बताया कि हस्तिनापुर पुलिस ने मंगलवार को अवैध हथियार बनाने वाले आरोपियों पर कार्रवाई की है। मौके से प्रभात नगर कॉलोनी निवासी आरोपी तरुण व वंश निवासी निलोहा को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से छह तमंचे, कारतूस, पांच बुलेट, एक ड्रिल मशीन, ड्रिल मशीन स्टैंड और अवैध तमंचे बनाने की फैक्टरी का सामान व अन्य उपकरण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।

पुलिस लाइन में हुई प्रेसवार्ता में बदमाशों द्वारा बरामद अवैध तमंचे व अन्य सामान।   ............

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें