फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: व्यापारी सत्यम रस्तोगी की मेडिकल रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री डाॅ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर व्यापारी सत्यम रस्तोगी से नाक रगड़वाने के मामले में सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर सत्यम रस्तोगी की मेडिकल रिपोर्ट वायरल हुई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के अनुसार सत्यम की चिकित्सीय जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

19 अक्तूबर की रात व्यापारी सत्यम रस्तोगी तेजगढ़ी चौराहे पर खाना खाने के लिए एक रेस्टोरेंट में गए थे। इसी दौरान कार निकालने को लेकर पार्किंग में उनका विकुल चपराना का से विवाद हो गया था। राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर सत्यम से नाक रगड़वाई थी। इस मामले में पुलिस की किरकिरी होने के बाद एसएसपी के आदेश पर मेडिकल थाने में विकुल चपराना और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पहले आरोपी सुबोध यादव, आयुष शर्मा और हैप्पी भड़ाना को जेल भेजा गया था। रविवार को मुख्य आरोपी विकुल चपराना को भी गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा दिया गया था।
अब फेसबुक पर विजय धामा नाम के शख्स ने सत्यम रस्तोगी की मेडिकल रिपोर्ट पोस्ट की है और कमेंट भी किया है। इसके अलावा कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मेडिकल रिपोर्ट अपलोड कर दी हैं। इस बारे में सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि सत्यम के मेडिकल में शराब की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

जल्द लगाई जाएगी चार्जशीट : एसएसपी
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि जल्द ही मामले में चार्जशीट लगाई जाएगी। इस बाबत मेडिकल पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से भी जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी आज करेंगे थाने का घेराव
इस प्रकरण में आरोपियों के समर्थन में सर्वसमाज की पंचायत हुई थी। पंचायत से पहले 40 लोगों पर केस दर्ज किए गए थे। इसी मामले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने केस दर्ज करने को अनुचित बताकर बुधवार को लोहियानगर थाने का घेराव करने का फैसला किया है। पदाधिकारी सुबह ग्यारह बजे लोहियानगर थाने का घेराव करेंगे। वहीं, अमित भड़ाना ने फेसबुक पर पोस्ट के माध्यम से थाने में गाय बांधने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें