बुजुर्ग ने मनचलों को पीटा और सड़क पर मर्गा बनाया।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कोचिंग जा रही छात्राओं से तीन मनचलों को छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तीनों मनचलों को पकड़ लिया।
वहीं, मौके पर राइफल लेकर पहुंचे कोचिंग संचालक बुजुर्ग ने मनचलों को पहले पकड़कर पीटा और फिर बीच सड़क पर ही मुर्गा बना दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वायरल वीडियो में बुजुर्ग मनचलों को पीटते हुए व मुर्गा बनाकर धमकाते नजर आ रहा है। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।