फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित हत्याकांड: रविता ने हाथ पकड़े और प्रेमी अमरदीप ने गला दबाया, जानें कितने दिन के लिए जेल भेजे गए दोनों

Thu, 17 Apr 2025 10:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पति अमित की हत्या करने की आरोपी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
अमित हत्याकांड, आरोपी पत्नी व उसका प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में इस बार बहसूमा थाना क्षेत्र में सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसी वारदात हुई है। बहसूमा पुलिस ने अकबरपुर सादात के अमित कश्यप उर्फ मिक्की हत्याकांड का खुलासा कर दिया। प्रेम संबंध में बाधक बनने पर पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या की थी। रविता ने अमित के हाथ पकड़े और मुंह दबाया, अमरदीप ने उसका गला दबाया था। हत्या को हादसा दर्शाने के लिए अमित की कमर के नीचे सांप रख दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की पुत्र विजयपाल रविवार 13 अप्रैल को मृत अवस्था में उसके परिजनों को चारपाई पर मिला था। उसके पास जिंदा सांप बैठा हुआ था। सांप के काटने के शक में परिजन प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां पर चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित किया था। जिला अस्पताल से मीमो मिलने पर बहसूमा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के गले व मुंह पर चोट के निशान पाए जाने पर उसकी हत्या का पता चला। अमित के भाई मोनू ने 16 अप्रैल को अमित की पत्नी रविता व उसके प्रेमी अमरदीप के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ। 
एसपी देहात ने बताया कि जांच के उपरांत पुलिस ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप पुत्र सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें