फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुंदर युवती दिखाकर उसकी बूढ़ी मां से करा दिया निकाह, विदाई के वक्त दुल्हन का चेहरा देख रोने लगा दूल्हा

Thu, 17 Apr 2025 06:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ब्रह्मपुरी निवासी अजीम के साथ यह धोखा किया गया। रिश्ता करते समय उसे युवती से मिलवाया गया और बदले में पांच लाख रुपये भी लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
निकाह। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक के साथ बड़ा धोखा कर दिया गया। रिश्ता तय करते समय युवती दिखाई गई और निकाह उसकी मां से करा दिया। इस निकाह को कराने के लिए पांच लाख रुपये लिए गए। जब धोखे का पता चलने पर विरोध किया तो युवक को पीटकर भगा दिया। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। 
विज्ञापन

 

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी अजीम ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया कि वह पांच भाई-बहन हैं। 31 मार्च को ईद वाले दिन उसके भाई व भाभी ने उससे कहा कि उसके निकाह के लिए कंकरखेड़ा के फाजलपुर में एक युवती देखी है। जिसके बाद पीड़ित ने भी युवती से मुलाकात की। जहां युवक ने युवती को पसंद कर लिया। पीड़ित के अनुसार युवती से उसका निकाह तय कर दिया गया। 
 

अजीम का आरोप है कि युवती की जगह उसकी मां से निकाह करा दिया गया। शक होने पर युवक ने दुल्हन का चेहरा देखा तो उसने विरोध जताया। लेकिन युवक के साथ भाई, भाभी व दुल्हन ने जमकर मारपीट की। आरोपियों ने युवक को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। युवक दुल्हन को विदा कराए बिना लौट आया और थाना पुलिस को शिकायत दी। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि थाना पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें