मेरठ..कंवलजीत..कनोहरलाल कॉलेज साकेत में एबीसीडी फुटबॉल एकेडमी में मैच खेलते खिलाड़ी.......संवाद
दो दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन
फोटो समाचार
मेरठ। एबीसीडी फुटबाल एकेडमी की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में टीम बी और सब-जूनियर में टीम सी ने फाइनल जीता।
प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का आयोजन तीन वर्गों सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर में किया गया। सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीम बी ने टीम ए को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। सब-जूनियर वर्ग में टीम सी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम ए को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में अमित कुमार को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जूनियर वर्ग में जयफ्राज सिंह बेदी को बेस्ट गोलकीपर घोषित किया गया।