फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गैस किल्लत के बीच पांच किलो का एफटीएल सिलिंडर बना राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। घरेलू गैस की किल्लत के बीच पांच किलो वाला फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलिंडर लोगों के लिए राहत लेकर आया है। बड़े घरेलू एलपीजी सिलिंडर की मारामारी के बीच यह छोटा सिलिंडर आसानी से उपलब्ध है। गैस एजेंसियों पर भी एफटीएल सिलिंडर की आवक बढ़ गई है। इसे खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को निवास प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। केवल एक पहचान पत्र दिखाकर कोई भी व्यक्ति इसे तुरंत प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

ऑयल कंपनियों ने शहर में बढ़ती प्रवासियों और छात्रों की जरूरतों पर ध्यान केंद्रित किया है। किराए पर रहने वाले लोगों को स्थायी पता न होने से 14.2 किलो का कनेक्शन लेने में दिक्कत होती थी। अब ऐसे उपभोक्ता सीधे एजेंसी पहुंचकर पांच किलो का सिलिंडर ले सकते हैं। यह सिलिंडर सुरक्षित और बीआईएस मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। मेरठ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि यह सिलिंडर अवैध रिफिलिंग से होने वाले हादसों को रोकेंगे। उपभोक्ता इसे किसी भी अधिकृत गैस एजेंसी या पेट्रोल पंप से आसानी से रिफिल करवा सकते हैं। यह ले जाने में भी हल्का है। मेरठ में प्रत्येक गैस एजेंसी पर पांच किलो के सिलिंडर अच्छी संख्या में उपलब्ध हैं। लोग इन्हें लगातार ले रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें