फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाॅकडाउन के बीच थोड़ी राहत, मेरठ में अब तक 43 लोगों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव, एक क्लीनिकली पाॅजिटिव

Wed, 25 Mar 2020 09:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut police during lockdown - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश भर में 21 दिन के लाॅकडाउन के बीच मेरठ से राहत भरी खबर है। बुधवार को कोरोनावायरस के दस संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई है। जिसमें सभी नेगेटिव मिले हैं।

विज्ञापन


शहर में अब तक 43 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। हालांकि इनमें बागपत निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट में क्लीनिकली कोरोनावायरस पाॅजिटिव पाया गया है, जबकि गुरुवार को उसकी कन्पफर्म जांच रिपोर्ट आएगी। 

बुधवार को आई सैंपल रिपोर्ट में सहारनपुर के दो संदिग्ध मरीज और दो बागपत के हैं। बागपत का एक सैंपल क्लीनिकली पॉजिटिव आया है। कल आने वाली रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना की जांच के लिए दो टेस्ट होते हैं पहले टेस्ट में पॉजिटिव आने पर कंफर्म टेस्ट किया जाता है। पहले यह कन्फर्म टेस्ट पुणे की लैब में किया जाता था, अब मेरठ मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में ही इसकी अनुमति दे दी गई है।

उधर मेरठ के आसपास के क्षेत्रों में कोरोना वायरस के चलते लोग लगातार विदेशों से वतन लौट रहे हैं। दौराला सीएचसी से जुड़े गांवों में 45 लोग विदेशों से आए हैं। इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी रखे हुए है। सभी लोगों को घर में रहने को कहा गया है। लगातार इनका स्वास्थ्य जांचा जा रहा है। 

सीएचसी प्रभारी डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। विदेशों में कोरोना का कहर ज्यादा है। दूसरे देशों से लोग घर लौट रहे हैं। सीएचसी से संबंधित गांवों में अभी तक 45 लोग विदेश से लौटे हैं।

इन सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। अभी तक सभी सामान्य मिले हैं। फिर भी टीम इनकी निगरानी में लगी है। इन्हें घर के अंदर ही रहने को कहा गया है। वहीं परिजनों से संपर्क न करने की हिदायत दी गई है। बर्तन, बिस्तर, कपड़े, कमरा आदि सब अलग करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

विदेश से नजीबाबाद पहुंचे थे 30 लोग 
कोरोना वायरस के देश में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नजीबाबाद तहसील में जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसील में विदेश और अपने देश के विभिन्न कोनों से आने वाले 380 से अधिक लोग चिन्हित किया है।

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए सर्वे में नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक में सऊदी अरब, कुवैत, दुबई, कनाडा, इटली से आए करीब 30 लोग चिन्हित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 350 से अधिक लोगों को प्रशासन ने चिन्हित  कर सूची स्वास्थ विभाग को उपलब्ध कराई है।

तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि नजीबाबाद और किरतपुर ब्लॉक में 15.15 लोग विदेश से आए थे।इनका नियमानुसार चेकअप हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी निगरानी में इनका चेकअप कराया। सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।फिर भी इन पर निगाह रखी जा रही है। देश से आए लोगों के स्वास्थ्य पर भी स्वास्थ्य विभाग निगरानी रख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें