इसके बाद तत्काल प्रभाव से गाड़ी भेजकर हस्तिनापुर से डॉ. आंबेडकर की नई प्रतिमा मंगाकर उसे प्रतिष्ठापित कराते हुए मामले को शांत किया गया। मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ व एसडीएम ने आरोपियों को चिह्नित कर जल्द उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब कहीं मामला शांत हो पाया।
भीम आर्मी कार्यकर्ता भी पहुंचे
गांव कासमपुर भुम्मा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की सूचना पर भीम आर्मी कार्यकर्ता भी गांव में पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेते हुए आक्रोश जताया। हालांकि, पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से प्रतिमा बदले जाने व असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिए जाने पर वे शांत होकर लौट गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/