फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा, अनुसूचित जाति के लोगों में जबरदस्त आक्रोश

Fri, 24 May 2019 11:18 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर के गांव बसावनपुर में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने को लेकर अनुसूचित जाति के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। चार लोगों पर प्रतिमा खंडित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने नामजद दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

गांव बसावनपुर में रविदास मंदिर परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। प्रतिमा के दाहिने हाथ को क्षतिग्रस्त करते हुए खंडित कर दिया। वहीं लोगों को प्रतिमा खंडित होने का पता चलने पर रोष फैल गया।
विज्ञापन


इसके बाद शुक्रवार को दर्जनों लोगों ने महिलाओं के साथ मंदिर परिसर में कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर के पास रहने वाले पाल बिरादरी के चार लोगों पर मूर्ति खंडित करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

वहीं ग्रामीण चेतन सिंह, ऋषिपाल सिंह, श्याम सिंह, नीरज, श्रवण कुमार, जय सिंह आदि की शिकायत पर पुलिस ने विनीत, महीपाल, बाबू व रिश्तेदार गांव सेढ़ा निवासी मितान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए विनीत व महीपाल को हिरासत में लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष रोहित सागर, अभय कुमार, अस्मित, विजेंद्र गौतम, बांबी, लोकेश सागर ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।

गांव से हटाने का रचा जा रहा षड्यंत्र
गांव बसावनपुर अनुसूचित जाति बाहुल्य गांव है। इनके अलावा सैनी, पाल व बढ़ई लोगों के कुछ घर हैं। पाल बिरादरी के लोगों का कहना है कि उनके घर मंदिर परिसर के पास है, इसलिए उन पर आरोप लगाया गया है। महीपाल का कहना है कि उन्हें गांव से भगाने के लिए षड्यंत्र रचा गया है। हमें गांव से घरबार बेचकर जाना पड़ेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें