फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अमर उजाला अभियान.... इंपेक्ट..ध्यानचंद नगर से हटेगा कूड़े का पहाड़, होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर आयुक्त ने किया ध्यानचंद नगर का निरीक्षण, सफाई कार्य शुरू
विज्ञापन

- स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खंबों की हुई गिनती
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अपनी टीम के साथ मंगलवार को ध्यानचंद नगर में ब्लॉक ए, बी और सी का निरीक्षण किया। ध्यानचंद की एंट्री पर ही कूड़े का ढेर, अतिक्रमण, चोक नाले नाली, झाड़ी आदि को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत सफाई के लिए आदेशित किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन की पूरी टीम अनिल पुंडीर के नेतृत्व में मौजूद रही।
अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि सी ब्लॉक में ट्यूबवेल और बी ब्लॉक में टंकी है। 20 साल बीत जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। नगर आयुक्त ने मौके पर जाकर ट्यूबवेल का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्कों की दुर्दशा देखकर नाराजगी जातई। मौके पर पहुंचे वार्ड छह के सुपरवाइजर ने नगर आयुक्त के सामने स्वीकार किया कि उनकी टीम से कोई भी सफाई कर्मचारी ध्यानचंद नगर में नहीं आता। उन्होंने बताया कि वार्ड 6 बहुत बड़ा है और 28 कर्मचारी हैं। नगर आयुक्त ने आदेशित किया कि बुधवार और शनिवार को 28 कर्मचारी ध्यानचंद नगर में नियमित रूप से सफाई कार्य करेंगे। पहले सात दिन संपूर्ण सफाई व्यवस्था करें और उसके बाद नियत दिनों में कार्य करें।
विज्ञापन

महामंत्री विक्रांत गोयल ने बताया कि दो महीने पहले तीन सड़कों का निर्माण हुआ। आज नगर आयुक्त को उनकी दुर्दशा दिखाई गई। नगर आयुक्त ने तुरंत आदेश करते हुए कहा कि ठेकेदार की एफडी जमा की जाए। संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि पुन: सड़क का निर्माण कराएं और रिपोर्ट उनकी टेबल पर प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होंने तुरंत खंबों की गिनती कर बुधवार से स्ट्रीट लाइट लगाए जाने का भी आश्वासन दिया। गंदगी और अन्य समस्याओं को दिखाते हुए ध्यानचंद नगर के लोग नगर आयुक्त को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भी लेकर पहुंचे। कोषाध्यक्ष सुमित ग्रोवर ने बताया सफाई के बाद पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। खाली प्लाट में पानी डाल दिया जाता है। आठ कच्ची सड़कें दिखाई गई जिनका अभी तक निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बिजली बंबा बाईपास पर खत्ते को देखकर सभी अधिकारी मौन रह गए। एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि दो दिन पूर्व पूरी टीम से छह घंटे सफाई कार्य किया था। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्राइवेट कॉलोनी और परतापुर की तरफ की कॉलोनी के लोग यहां ट्राली भरकर कूड़ा डाल जाते हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि ऐसे वाहनों को चिन्हित कर चालान और पुलिस कार्यवाही भी कराई जाएगी। अब सफाई प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बिजली बंबा बाईपास का यह स्थान एमडीए के अंतर्गत आता है। इसकी फेसिंग कराकर ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि लोग यहां कूड़ा न डालें। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी, संजय जैन, सुधीर पाठक, पंकज जैन, दिनेश जैन, विकास जैन, दीपक, सम्यक जैन, राहुल गुप्ता, सुनील अरोड़ा, हिमांशु आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें