मेरठ मंडल में जनवरी से अक्तूबर तक दस महीने में 108 मेलों में 9,956 युवाओं को रोजगार मिला, लेकिन फिर भी 79,184 बेरोजगार रह गए। इन मेलों में 42 हजार 366 युवा भाग लेने पहुंचे थे। यानी आवेदकों की संख्या के मुकाबले सिर्फ 23 फीसदी युवाओं को ही रोजगार मिल सका।
यह भी पढ़ें: UPTET Paper Leaked : शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, मायूस होकर लौटे अभ्यर्थी, तीन आरोपी दबोचे
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार 108 रोजगार मेलों में कुल 768 प्लेसमेंट कंपनियों और 42,366 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। मंडल में इस समय 79,184 बेरोजगार पंजीकृत है। इनमें से 16,544 पंजीकरण इसी वर्ष हुए हैं।
जनपद पंजीकृत बेरोजगार मिला रोजगार
मेरठ 24025 2890
गाजियाबाद 18629 1714
बुलंदशहर 15585 1390
गौतमबुद्धनगर 7775 1279
हापुड़ 7608 1419
बागपत 5562 1264
-------------------------------------------------------------------
मंडल 79,184 9,956
क्या बोले अधिकारी
सेवायोजन विभाग बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कर रहा है। इसका लाभ भी युवाओं को मिल रहा है। प्लेसमेंट कंपनियां युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार लगातार नौकरी दे रही हैं।
- शशि भूषण उपाध्याय, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग
यह भी पढ़ें: कलेजा चीर रहीं ये तस्वीरें: आंखों के सामने जिंदा जल गईं मासूम बेटियां, खौफनाक मंजर देख बेहोश हुईं दोनों मां, सदमे में परिवार