मिलनी हैं ये सुविधाएं
- गुर्दे के मरीजों के लिए नेफ्रोलॉजी ओपीडी व नेफ्रोसर्जरी
- दिल की सर्जरी के कार्डियोथोरेसिक व वैस्कुलर सर्जरी
- बच्चों के लिए पीडियाट्रिक ओपीडी व पीडिया सर्जरी
- जले हुए मरीजों के लिए रिकंस्ट्रक्टिव व प्लास्टिक सर्जरी
- कैंसर के मरीजों के लिए रेडियोलॉजी थेरेपी
जरूरी संसाधन जुटाए जाएंगे
सुपर स्पेशियलिटी विंग को फिलहाल कोरोना के मरीजों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जल्द ही इसे सुपर स्पेशयलिटी में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी संसाधन मंगाए जाएंगे। - डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज