भारतीय चावल अग्रणी रहा
कोरोना काल में दुनिया के खाद्य संकट को दूर करने के लिए भारतीय चावल सबसे अग्रणी रहा है। अपने निर्यात को बढ़ाते हुए भारत ने कई देशों में भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की है। चावल का निर्यात बढ़ना अच्छी खबर है।
- अरविंद गुप्ता निदेशक, बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान
चावल के निर्यात में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बीईडीएफ इस मुश्किल घड़ी में भी किसानों के साथ खड़ा है। कम लागत में ज्यादा उत्पादन के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्यात बढ़ने से किसानों को फायदा होगा।
- डॉ. रितेश शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, बीईडीएफ
कोरोना से लोगों का शाकाहार की ओर रुझान बढ़ा है। शाकाहारियों के बीच चावल को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसी कारण से विदेशों में भारतीय चावल की मांग बढ़ी है। इस दौरान लोगों ने मांसाहार से दूरी बनाई। इसी कारण मीट का निर्यात घटा है।
- अजय भलोटिया अध्यक्ष, चावल निर्यात एसोसिएशन उत्तर प्रदेश
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/