कैब और पार्किंग व्यवस्था
स्टेशन परिसर में कैब और पार्किंग की व्यवस्था होगी। इससे स्टेशन पर आने वाले व्यक्ति अपना वाहन पार्क या अन्य किसी स्थान पर जाने के लिए कैब की सुविधा ले सकें। इसके लिए विशेष तौर पर डिजिटल एप्लीकेशन तैयार किए जाएंगे। जिससे सोशल मीडिया पर भी एनसीआरटीसी का प्रचार-प्रसार हो सके।
स्टेशन पर लगेंगे मोबाइल टॉवर
यात्रियों को नेटवर्किंग सुविधा को बेहतर करने के लिए रैपिड रेल के स्टेशन की छत या पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। वहीं, कई कंपनियों से ऑप्टिकल फाइबर और उपकरण के लिए भी वार्ता की जाएगी। जिससे किसी भी स्तर पर नेटवर्किंग की समस्या न हो सके।
कंपनियों के प्रचार से सजेगी रैपिड रेल
वहीं, आय में बढ़ोत्तरी के लिए एनसीआरटीसी स्टेशन के बाहर और अंदर कंपनियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उनके होर्डिंग लगे नजर आएंगे। वहीं, रैपिड रेल पर कंपनियों के नाम की रैपिंग होगी। इसके अलावा स्टेशन पर किराये के लिए उपयोग में आने वाले कार्ड पर भी प्रचार किया जाएगा।