फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास रिपोर्ट: कोरोना के चलते ऐसे हैं ताजा हालात, तस्वीरों में देखें जिंदगी की रफ्तार पर कितना असर

Wed, 18 Mar 2020 01:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

कोरोना के चलते हर तरफ खौफ है। इन तस्वीरों में देखिए जिंदगी की रफ्तार पर कितना असर दिखा।
विज्ञापन
1 of 7
कोरोना का खौफ - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में हर तरफ कोरोना का खौफ है, लेकिन जिंदगी है कि अपनी रफ्तार से चलती रही। अस्पताल से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर खूब भीड़भाड़ नजर आई। पार्क, शॉपिंग मॉल एवं बाजारों में हालात सामान्य दिनों की तरह ही दिखे, लेकिन लोग कोरोना को लेकर चर्चा करते नजर आए। साथ ही मास्क एवं सैनेटाइजर के इस्तेमाल के साथ ही एक- दूसरे से दूरी बनाने की पूरी कोशिश करते दिखे। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
विज्ञापन

2 of 7
लोगों में कोरोना का डर - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह से ही स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया और दोपहर 12 बजे तक पूरा अस्पताल खचाखच भरा था। पंजीकरण काउंटर, दवा खिड़की और चिकित्सक कक्ष पर भारी भीड़ नजर आई। चिकित्सक और अस्पताल स्टॉफ के साथ ही कुछ मरीज और तीमारदार मास्क लगाए दिखे, जबकि कुछ ने मुंह पर रुमाल बांधा था। लाइन में लगे सचिन, अमरदीप और बलवंत सिंह की बातों का विषय कोरोना ही था। ये मास्क नहीं लगाए थे, लेकिन सावधानी बरतने को जरूरी बता रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
अस्पताल में बढ़ रहे मरीज - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में बढ़ रहे मरीज 

स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय में दिनों दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी 2500 से ज्यादा पंजीकरण हुए। फीवर हेल्प डेस्क पर भी सैकड़ों मरीज पहुंचे। मरीजों की बढ़ती संख्या अस्पताल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मरीजों के लिए व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। 

4 of 7
नहीं लगा बाजार - फोटो : अमर उजाला
नहीं लगा मंगल बाजार, सड़कों पर दुकानें 

कोरोना के खौफ के चलते नुमाइश मैदान में लगने वाले मंगलवार बाजार को नहीं लगने दिया गया। दोपहर एक बजे तक मैदान के गेट बंद मिले। इसके बावजूद बड़ी संख्या में मेरठ रोड पर दुकानें लगी थी। खरीदारों की भीड़ लगी थी, लेकिन न तो कोई मास्क लगाए था और न ही भीड़ से बचने की कोशिश करता दिखा। खरीदरी करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

5 of 7
लोगों में कोरोना का डर - फोटो : अमर उजाला
रोडवेज में बचाव के साथ दिखी आवाजाही 

दोपहर दो बजे रोडवेज बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की आवाजाही आम दिनों की तरह दिखी। दूसरी ओर बसों में बचाव के इंतजाम किए जा रहे थे। एआरएम संदीप अग्रवाल एवं स्टेशन इंचार्ज राजकुमार तोमर बसों में एंटी सैप्टिक के घोल का स्प्रे कराते मिले। खासतौर से बस की सीट के हत्थों, खिड़कियों एवं दरवाजे पर लगे हत्थों को साफ किया गया। बाहर से भी बसों पर स्प्रे किया जा रहा था। खतौली जा रहे रामप्रसाद, बिजनौर जा रहे ओमवीर सिंह और दिल्ली जा रहे प्रियांशु ने बताया कि जरूरी काम नहीं टाले जा सकते। कोरोना के डर से घर में नहीं बैठा जा सकता।
विज्ञापन

6 of 7
पंजीकृत कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
विकास भवन में कम रही फरियादियों की संख्या 

विकास भवन में मंगलवार को फरियादियों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। कोरोना के खौफ के साथ ही तहसील समाधान दिवस को भी इसका कारण बताया गया। दोपहर ढाई बजे विकास भवन में नाजिर धूम सिंह त्यागी कर्मचारियों के साथ परिसर में कीटनाशक का छिड़काव कराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्प्रे करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
बाजार में सामान्य रहा आवागमन 

मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के बावजूद बाजार में लोगों का आवागमन सामान्य रहा। भोपा रोड स्थित मॉल में भी लोग पहुंचे। साथ ही भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, कचहरी रोड सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों का आवागमन सामान्य नजर आया। बड़ी संख्या में लोग मास्क लगाए आते- जाते दिखे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें