फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अचानक टूट पड़ा गम का पहाड़, मासूम का चेहरा देख सहम गया परिवार, बच्चे की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Tue, 17 Mar 2020 09:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में मंगलवार को एक डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
1 of 5
बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
हर रोज की तरह अफवान घर के आंगन में खेल रहा था। मंगलवार को वह खेलते- खेलते बाथरूम में चला गया। इस दौरान परिजनों का भी उस पर ध्यान नहीं गया। फिर काफी देर बाद जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजन उसे ढूंढने लगे। लेकिन जैसे ही मासूम के चेहरे पर परिजनों की नजर गईं तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आगे जानिए पूरा मामला-

2 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सहारनपुर जनपद के अंबेहटा में मंगलवार को एक परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। बाथरूम में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिरकर डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

3 of 5
बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
अंबेहटा कस्बे के मोहल्ला झाबरी निवासी इरफान का डेढ़ साल का बेटा अफवान मंगलवार शाम घर में अपनी चार साल की बहन मासूम के साथ खेल रहा था। मासूम घर से बाहर चली गई और अफवान अंदर अकेला रह गया। परिवार के लोग अन्य कार्यों में व्यस्त थे।

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि काफी देर तक जब अफवान नजर नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। पूरे मकान में देखने के बाद जब परिजन बाथरूम में पहुंचे तो अफवान पानी से भरी बाल्टी में औंधे मुंह पड़ा था। अफवान को निकाला गया तो वह बेदम सा था।
विज्ञापन

5 of 5
डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद आन- फानन में परिजन उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें