कोरोना योद्धाओं का सम्मान, ग्लूकोज, मास्क उपलब्ध कराएं
लॉकडाउन में दिन रात सड़कों डटे रहने वाले कोरोना योद्धाओं का मां सावित्री अस्पताल की तरफ से ग्लूकोज, फेस मास्क आदि उपलब्ध कराकर सम्मान किया। मंगलवार को मां सावित्री अस्पताल के डॉक्टर रोटेरियन रीतिनाथ शुक्ला, रोटेरियन डॉ. नीलम शुक्ला, डॉ. अजय बाबू शर्मा, सर्व सेवा समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल नारंग, जगदीश प्रसाद अरोरा आदि समाजेसेवियों ने विजय चौक पर पहुंचकर वहां मौजूद यातायात प्रभारी भंवर सिंह, ट्रैफिक व अन्य सभी पुलिसकर्मियों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला पाउडर, च्यवनप्राश, ग्लूकोज, खादी के बने मास्क, ग्लब्स का वितरण करते हुए उनका सम्मान किया।
उधर, कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन शामली द्वारा अस्पताल रोड पर कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने में जुटे एसडीएम संदीप कुमार, कोतवाल प्रेमवीर राणा और पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा कर सम्मान किया। इस दौरान गर्मी से बचाव के लिए 350 ग्लूकोन डी के पैकेट उपलब्ध कराए। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, संजय अग्रवाल, कुलदीप गोयल, संजय त्यागी, सुभाष तोमर, पंकज गुप्ता, अमित मित्तल आदि मौजूद रहे।
जनपद के प्राइवेट क्षेत्र की मेडिकल लैब टेक्नोलाजिस्ट, टेक्नीशियन, पैथ लैब संचालकों ने कोरोना कोविड-19 का सैंपल कलेक्शन करने में सहयोग के लिए 1000 स्वैब स्टिक सीएमओ संजय भटनागर को उपलब्ध कराई है। इस अवसर पर उनेंद्र शर्मा, अर्जुन वर्मा, दीपक गोयल, अमन कुमार, नीटू कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/