नया पेपर बनाने में दिक्कत
चीन से बड़ी मात्रा में फ्रेश पेपर निर्यात करते हैं, लेकिन यूरोप में लॉकडाउन होने से हमें कच्चा माल नहीं मिल रहा। इसकी वजह से नया पेपर बनाने में दिक्कत आ रही है और काम प्रभावित हो रहा है।
- अरविंद अग्रवाल, एमडी पसवाड़ा पेपर मिल, अध्यक्ष एनसीआर पेपर मिल एसोसिएशन
गुणवत्ता अच्छी नहीं
निर्यात के पेपर में 70 फीसद स्क्रैप पेपर विदेशी इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि भारतीय स्क्रैप पेपर की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती। बड़ी कंपनियों को पैकिंग के लिए जो पेपर चाहिए उसका निर्माण भारतीय स्क्रैप पेपर से नहीं कर सकते। लेकिन विदेशों में लॉकडाउन के कारण कच्चा माल नहीं मिल रहा। उत्पादन में समस्या आ रही है।
- सुरेश गुप्ता, एमडी देवप्रिया इंडस्ट्रीज
आपूर्ति में बड़ी समस्या
विदेशों में बंदी से कच्चे माल की आपूर्ति में बहुत समस्या है। अमेरिका, यूरोप से कच्चा माल मंगाते हैं। भारतीय कच्चे माल में गुणवत्ता का अभाव है। विदेशों से कच्चा माल मिल नहीं रहा इसलिए कारोबार में गिरावट है।
- हिमांशु सिंघल, एमडी संघल पेपर मिल
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/