अब यह होगा
- यूपीसीडा, सूत निगम व सर्वे एजेंसी मिलकर जमीन का मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी
- शासन यूपीसीडा के माध्यम से मूल्यांकन राशि में से पहले उप्र राज्य सूत निगम के कर्ज और बकाया चुकाएगा
- कर्जों और बकायों का भुगतान होने के बाद सूत निगम मिल की जमीन यूपीसीडा को हैंडओवर करेगा
- यूपीसीडा को जमीन मिलने के बाद यहां औद्योगिक क्षेत्र का विकास करने के लिए आगे का काम शुरू होगा
खेल उद्यमियों ने मांगी तीन लाख वर्ग मीटर जमीन
कताई मिल पर बसने वाले नए औद्योगिक क्षेत्र पर खेल कारोबारियों ने दावा ठोंका है। खेल उद्यमियों ने यहां स्पोर्ट्स सिटी बनाने की मांग की है। उद्यमियों ने खेल सामान निर्यात संवर्धन परिषद के माध्यम से भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय और प्रदेश सरकार को कताई मिल में खेल इकाइयों को जमीन देने के लिए आवेदन भेजा है।
मेरठ का खेल उद्योग दुनियाभर में मशहूर है। सभी राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में खेल उपकरण मेरठ से निर्यात किए जाते हैं। यहां क्रिकेट का सामान, फुटबॉल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, जिम, फिटनेस उपकरण व ट्रैक सूट सहित अन्य खेल उपकरणों का काम बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में उद्यमियों को कारोबार के विस्तार के लिए जमीन चाहिए। शहर में एकमात्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स है। बाकी उद्यमियों ने परतापुर, उद्योगपुरम, मवाना रोड और सूरजकुंड में फैक्टरियां लगाई हैं। अब उद्यमी इकाइयों का विस्तार करना चाहते हैं। मेरठ का खेल उद्योग एक जिला एक उत्पाद में भी है। इसलिए यहां नई इकाइयां भी खुलने की कतार में हैं लेकिन जमीन न होने के कारण कारोबार बढ़ नहीं रहा।
इसीलिए खेल उद्यमियों ने केंद्र सरकार व उप्र सरकार से मांग की है कि कताई मिल की 90 एकड़ भूमि में खेल इकाइयों को जमीन दी जाए। उद्यमियों ने तीन लाख वर्ग मीटर जमीन की मांग की है, जिसमें 70 से अधिक इकाइयां लगाई जानी हैं और कुछ का विस्तार होना है। इकाइयों के प्रस्ताव कई साल से यूपीएसआईडीसी के पास लंबित है, लेकिन जमीन नहीं मिल रही। हालांकि कताई मिल से खेल उद्यमियों की जमीन की मांग पूरी नहीं हो सकती मगर उन्हें कुछ लाभ मिल सकता है।
मेरठ आना चाहती हैं कई यूनिटें
लंबे समय से मेरठ के खेल उद्योग का विस्तार नहीं हुआ है। कई नई यूनिटें मेरठ आने की योजना में हैं। पुरानी यूनिटों का विस्तार होना है। कुछ स्थानीय कारोबारी नई यूनिट लगाना चाहते हैं। उनको जमीन नहीं मिल रही। इसलिए कताई मिल में खेल कारोबारियों को जमीन देने की मांग केंद्र और राज्य सरकार दोनों से की गई है।
- तरुण दीवान, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, स्पोर्ट्स गुड्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/