अब मुस्लिम महिला रूढ़ियों के तहत पति के अत्याचार नहीं सह रही है। तीन तलाक कानून के तहत मेरठ के कोतवाली क्षेत्र की नगमा ने पति, जेठ, देवर व ससुराल वालों पर मुकदमा कराया। पति पर कानून के तहत कार्रवाई हुई। समझौता न होने पर पति को पुलिस ने जेल भेज दिया। छह महीने से पति की जमानत भी नहीं हो रही है।
21 फरवरी से 31 अगस्त तक दर्ज मुकदमों का हाल
जिला मुकदमा नामजद गिरफ्तारी
मेरठ 08 36 07
गाजियाबाद 05 26 00
बुलंदशहर 03 28 00
बागपत 05 33 00
हापुड़ 04 23 00
सहारनपुर 04 27 01
शामली 02 18 00
मुजफ्फरनगर 05 26 00
कई महिलाओं को इंसाफ मिला
पुलिस तीन तलाक के कानून के तहत कार्रवाई कर रही है। मुकदमे दर्ज होने के बाद कई मुस्लिम महिलाओं को इंसाफ मिला है। तीन तलाक के मामलों में भी तेजी से गिरावट आई है।
- राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/