वाहनों की ये सीरीज देखकर हो जाएं अलर्ट
संभागीय परिवहन विभाग की ओर से 15 साल से ऊपर के वाहनों की उन सीरीज को भी चिह्नित किया गया है। जिन सीरीज के नंबरों वाले वाहन स्क्रीनिंग के दायरे में हैं। इस सीरीज के अमान्य वाहनों को जल्द ही फिटनेस अवधि बढ़ाकर लाइसेंस के निरस्तीकरण से बचना होगा। अमान्य वाहनों की सीरीज में UAS, UGX, UHQ, UHR, UMU, UP11A, B, C, D, E, F, G, H, J, K, L और M शामिल हैं।
जिले में पंजीयन और फिटनेस की स्थिति
- जिले में अब तक पंजीकृत कुल वाहनों की संख्या - 10 लाख
- कुल वाहनों में दुपहिया वाहनों की संख्या - 80 फीसदी
- इनमें 15 साल की अवधि पूरी करने वाले वाहन - एक लाख से अधिक
- इनमें अब तक निलंबित पंजीयन की संख्या - 45 हजार
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/