इस तरह बन रहा हाईवे
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 155.125 किमी होगा। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ है। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवीकलां से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का निर्माण चल रहा है। पहले चरण के 61.409 के हिस्से की अनुमानित लागत 726.33 करोड़ है। कृष्णा कंस्ट्रशन के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएन सिंह ने बताया कि बावली व बड़ौत के बीच कुछ अधूरा पड़ा है। जिस पर काम चल रहा है।
किशनपुर बिराल हादसे से सीखना होगा सबक
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे निर्माण के बाद किसी तरह की दुघर्टना रोकने के लिए भी यह कदम उठाए जा रहे हैं। हाईवे पर व्यावसायिक गतिविधियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा रहता है। बिराल बस स्टैंड पर हादसे से सबक सीखना होगा।
हाईवे पर औद्योगिक पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड पर तैनात पुलिस कर्मियों के अलावा कोतवाली के एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाईवे पर स्थित जितने भी प्रतिष्ठान है, उन्हें स्वयं जाकर नोटिस रिसीव कराएं और उनके हस्ताक्षर कराएं।
- दुर्गेश मिश्रा, एसडीएम।
हाईवे के दुकानदारों और होटल व ढाबा संचालकों को भेजे गए नोटिस में साफ तौर पर लिखा है कि हम हाईवे की जमीन पर किसी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां नहीं करेंगे। यदि नोटिस प्राप्ति के बाद व्यवसायिक गतिविधियां करते मिले तो एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
- आलोक कुमार, सीओ।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/