लाइन लॉस 50 फीसदी घटाने का लक्ष्य
कंपनी को पूरा बिजली ढांचा मजबूत करने के बाद लाइन लॉस 12.69 फीसदी पर लाने का लक्ष्य दिया गया है। लाइन लॉस 50 फीसदी कम होगा तो कंपनी का घाटा भी कम होगा।
खरीद-बिक्री में 11 पैसे का अंतर लाना होगा
योजना के अंतर्गत कंपनी को बिजली खरीद और बिक्री में चल रहे 86 पैसे प्रति यूनिट के भारी अंतर को कम करके 11 पैसे प्रति यूनिट पर लाने का लक्ष्य दिया गया है। ये सब तभी हो सकता है जब सभी घरों में प्रीपेड मीटर लगे और खुले तारों की जगह पर एबी व आर्म्ड केबल डाले जाए।
यह भी पढ़ें: बहन के पति को मार डाला: प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने सीने में मारी गोली, फिर चाकू से गोद डाला, देखें तस्वीरें
क्या बोले अधिकारी
पहले चरण में आठ हजार करोड़ रुपये से 65 लाख उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। शहर से गांव तक सभी खुली लाइनों की जगह एबी केबल डाला जाएगा। इससे बिजली चोरी रुकेगी। प्रीपेड मीटर लगाने से विभाग को एडवांस धनराशि मिलेगी।
- अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एमडी पीवीवीएनएल मेरठ